उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में मानव तस्करी पर प्रभावी रोकथाम’ विषय पर सेमिनार आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्र मोहन मिश्र, रेलवे सुरक्षा बल

के निर्देशन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लखनऊ के बहुउद्देशीय हाल में ’मानव तस्करी पर प्रभावी रोकथाम’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में ’बचपन बचाओ’ आन्दोलन , उत्तर प्रदेश के राज्य समन्वयक सूर्यप्रताप मिश्रा, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउण्डेशन, नई दिल्ली की सदस्या निकिता गुप्ता एवं मधुमिता सेनगुप्ता के द्वारा विस्तृत व्याख्यान के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे एवं उत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, लखनऊ के जवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button