महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे हैं : गीता शाक्य
भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर महिला मोर्चा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य और महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रही। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री अर्चना साहू, व रीना चौरसिया ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता गीता शाक्य ने कहा कि प्रदेश में मोदी व योगी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बुलंद किया है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाओं का सशक्त बनाने में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुफ्त राशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान आदि योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि भाजपा ने राशन कार्ड और विभिन्न योजनाओं में घर की महिला को मुखिया बनाकर सबसे बड़ा काम किया है। इसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि जियामऊ कल्याण मंडप में आयोजित महिला मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता पूर्व महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला क्षेत्रीय महामंत्री मिथिलेश ओझा व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता सिंह द्वारा की गई। प्रशिक्षण वर्ग में उपाध्यक्ष शिवा पाण्डेय, अंजली सिंह, भूमि कक्कड़, प्रतिभा सिंह रावत, उमा मिश्रा, बबिता सक्सेना, प्रियंका चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष एवं रश्मी सिंह कार्यालय मंत्री, सुधा सिंह मीडिया प्रभारी तथा दीप्ति मूलचंदानी, अभिरूचि बाजपेयी, भारती द्विवेदी, रेनू बाजपेयी, साधना कपूर, रेशमा निगम, मीनू सक्सेना, विनीता सक्सेना, रेनू श्रीवास्तव, चारूल रमानी, विनीता तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।



