उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों ने मोहनलालगंज एवं गोसाईगंज क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक संपर्क किया

लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री/ प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष डा. आर.के.त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, जिलामंत्री महेश चंद्र, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, समन्वय समिति के संयोजक अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. श्रीकांत मणि शुक्ल, उपाध्यक्ष आलोक पाठक, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल सिंह ने मोहनलालगंज एवं गोसाईगंज क्षेत्र के विद्यालयों का दौरा कर शिक्षक संपर्क किया।

नवजीवन इंटर कॉलेज मोहनलालगंज काशीश्वर इंटर कॉलेज मोहनलालगंज, सत्यनारायण तिवारी इंटर कॉलेज निगोहा, शिवनंदन इंटर कॉलेज छतौनी, जवाहरलाल उत्तर माध्यमिक विद्यालय बहरौली, रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज, गोसाईगंज में शिक्षकों के साथ बैठक की।
बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेशीय मंत्री डा. आर.पी. मिश्र ने वर्तमान सरकार की शिक्षा और शिक्षकों के प्रति उपेक्षापूर्ण नीतियों की विशेष चर्चा की और शिक्षक एकता को बनाए रखने तथा भावी संघर्ष के लिए तैयार रहने का आवाहन किया।


जिलाध्यक्ष डा. आर.के. त्रिवेदी ने 17 नवंबर, 2022 को शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय धरने के संबंध में जानकारी भी दी। उन्होंने नवंबर, 2022 में प्रस्तावित जिला सम्मेलन, सेवानिवृत्त एवं नवनियुक्त शिक्षक सम्मान/परिचय समारोह तथा शिक्षक टेलीफोन निर्देशिका के प्रकाशन से संबंधित सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने एवं सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button