उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
क्राइम थ्रिलर ‘धारावी बैंक’ का टीज़र जारी

लखनऊ.जल्द ही लांच होने वाली वेबसीरीज़ ‘धारावी बैंक’ में सुनील शेट्टी थलाइवन की भूमिका मंे नज़र आयेंगे। 400017ः एक शहर के भीतर एक शहर का पिन कोड और कुख्यात रूप से जाना जानेवाला- धारावी, को एमएक्स प्लेयर’ अपने ओरिजिनल सीरीज़ ‘धारावी बैंक’ के साथ ला रहा है, जो एशिया के सबसे बड़ी स्लम की खोजी गई दुनिया को जीवंत करता है। इस क्राइम थ्रिलर का आधिकारिक टीज़र जारी किया गया है।
वेबसीरीज में सुनील शेट्टी ने थलाइवन की भूमिका निभाई है, जो धारावी के अपराध गठजोड़ के अप्राप्य किंगपिन में शामिल है और विवेक आनंद ओबेरॉय अथक पुलिसकर्मी जेसीपी जयंत गावस्कर के रोल में हैं, जो एक तलाशी पर हैं।
ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और समित कक्कड़ द्वारा निर्देशित, यह मनोरंजक वेबसीरीज़ इस महीने के अंत में एमएक्स प्लेयर पर लॉन्च होने की उम्मीद है।



