चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ स्थित दारूल सफा के ए व्लाक कामनहाल मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की.

बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव धनन्जय सिंह (पूर्व सांसद) थे।बैठक मे सर्वप्रथम नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव धनन्जय सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
बैठक मे उपस्थित पदाधिकारियों / जिला प्रभारियो/ जिलाध्यक्षो ने अब तक अपने अपने क्षेत्र मे किए गए कार्यो एवं स्थानीय समस्याओ पर अपनी बात रखी। सभी वक्ताओ ने बिहार मे नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार एवं महागठबंधन के नेताओ को धन्यवाद दिया और कहा कि हम सभी नीतीश के निर्णय के साथ है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि साथियो हमारी पार्टी असली समाजवाद के सिद्धांत पर न्याय के साथ समावेशी विकास एवं उनके कार्य जनता के बीच पहुचा सके।

उन्होंने कहा कि इस समय आसमान छूती महगाई से जनता त्रस्त है और सरकार खुद ही अपनी पीठ थपथपा कर मस्त है।इस भीषण महगाई से लोगो के घरो का बजट गडबडा गया है और लोगो का जीना दूभर हो गया है । उन्होंने किसानो की समस्याओ पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान बाढ और सुखाड से त्रस्त है राज्य और केंद्र सरकार को बिहार की तर्ज पर किसानो को डीजल पर सब्सिडी देना चाहिए।
मुख्य अतिथि धनन्जय सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने हमे जो जिम्मेदारी दी है उसको हम ईमानदारी से निभाएंगे।कार्यकर्ता पार्टी का रीढ होता है और हम कार्यकर्ताओ के सम्मान को ठेस नही लगने देगे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश मे निर्भीक हो कर पार्टी का कार्य करे हम लोग उनके है।

बैठक को पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सत्येंद्र सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा,पारस सिंह, प्रदेश महासचिव संगठन भैया हरि शंकर पटेल, प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र वर्मा,अवलेश सिंह,खुशनवाज अन्सारी, आशीष सक्सेना, राजेश सिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता प्रो के के त्रिपाठी,सुभाष पाठक,प्रदेश मिडिया प्रभारी मनीष नन्दन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार,कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम सिंह, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविन्द सिंह, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर,विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ओम प्रकाश उपाध्याय,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक पटेल, प्रदेश सचिव जय प्रकाश पटेल, अशोक वाजपेई,संतोष पटेल, रमेश कुमार मिश्र,प्रवीण पटेल,विशाल श्रीवास्तव, मिथिलेश ठाकुर, विपिन विनोद,व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन गुप्ता,महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ,राहुल गुप्ता वरिष्ठ सदस्य जितेन्द्र सिंह आदि ने किया।