उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

महिला उत्पीडन की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जाय: त्रिलोक त्यागी

                चेरिश टाइम्स न्यूज़
              लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मण्डल श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी से मिलने उनके आवास पहुंचा, जहाँ उनका हाल जाना। प्रतिनिधि मण्डल में महानगर अध्यक्ष नोएडा विजेन्द्र यादव, इंन्द्रवीर भाटी, मनोज चौधरी , ओडी त्यागी, अमित सरना, अभिषेक त्यागी दीपक नगर, साहिल आजाद आदि लोग मौजूद रहे।
श्री त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से अमानवीय व्यवहार करते हुये पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में रखा। घर की बिजली और पानी काटकर अनैतिक कार्य किया। परिवार से मिलने गये समाज के लोगों को गिरफ्तार किया जो कि निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से महिला सुरक्षा और संरक्षण की बात करते हैं परन्तु योगी राज में महिला उत्पीड़न, अपहरण, बलात्कार की बाढ आ गयी है परन्तु केन्द्र सरकार चुप्पी साधे हुये है अनु त्यागी के साथ अनावश्यक उत्पीड़न और थाने में ले जाकर बैठाना मेरठ के माया त्यागी काण्ड की याद दिलाती है जब माया त्यागी को नग्नावस्था में सड़कों पर पुलिस दरोगा द्वारा घुमाया गया था। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी धरने पर बैठ गये थे और आन्दोलन की घोषणा कर दी थी। दस लाख गिरफ्तारियां दी गयी थी। श्री त्यागी ने अनु त्यागी के साथ पुलिसिया उत्पीड़न में शामिल दरोगा और सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाय अथवा राष्ट्रीय लोकदल आन्दोलन की घोषणा और जेल भरो आन्दोलन शुरू करेगा। साथ ही साथ यह भी मांग की कि प्रदेश में महिला उत्पीडन की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button