उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया के खिलाफ एफआई आर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए:अमिताभ ठाकुर

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । बुलंदशहर के बेसिक शिक्षा अधिकारी वी के शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया द्वारा की गई बदतमीजी व अन्य आपराधिक कृत्यों के मामले में उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।
अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने एक वक्तव्य जारी कर सरकार से ऐसी मांग की है। अपने वक्तव्य में उन्होंने यह भी कहा है कि अधिकार सेना भारतीय जनता पार्टी से यह आग्रह करती है कि यदि उचित समझे तो ऐसे तत्वों को पार्टी से बाहर करें।




