उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
अधिकार सेना के 8 जोनल व 18 मंडल संयोजक बनाए गए

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । नवगठित अधिकार सेना अपने संगठन का तेजी से विस्तार विस्तार कर रही है। पार्टी के कार्यों का क्रियान्वयन व पर्यवेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक हो सके इस परिपेक्ष्य में पार्टी ने पूरे प्रदेश में 8 जोन व 18 मंडलों में अपने जोनल व मंडल संयोजक नियुक्त किए हैं।

प्रो.अनिल यादव को आगरा, अजय द्विवेदी को बरेली, डॉ नंदी लाल यादव को गोरखपुर, मोहम्मद सुल्तान को कानपुर, अजय सिंह सिवान को लखनऊ, सुनील त्यागी को मेरठ, विनोद सिंह को प्रयागराज व मनोज आर्या को वाराणसी का जोनल संयोजक बनाया गया है।




