उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल में शहीद हुए बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
कारगिल शहीद स्मृति वाटिका’ में नगर निगम ने मनाया कारगिल विजय दिवस

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद पवित्र भूमि ’कारगिल शहीद स्मृति वाटिका’ में नगर निगम लखनऊ द्वारा भव्यता के साथ मनाई गई, जहां पर कारगिल युद्ध मे शहीद हुए वीरों की स्मृति में वाटिका नगर निगम द्वारा निर्मित की गयी है एवं उनकी प्रतिमाएं स्थापित हैं।

वीरगति को प्राप्त शहीद परिवारों की उपस्थिति में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस गौरवशाली अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मा. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मा. नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, मा. विधायक नीरज बोरा व योगेश शुक्ला, सदस्य विधान परिषद ई. अवनीश सिंह व मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षद, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य जन मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा की गई।

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार कारगिल में शहीद हुए जवानों के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें देश को बेहतर और संपन्न बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।हमें अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़ना होगा।




