उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भारत जोड़ो यात्रा लगभग 12 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए करीबन 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी : नसीमद्दीन सिद्दीकी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होगी

लखनऊ. कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के क्रियान्वयन की योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसीज) और फ्रंटल संगठनों के सभी अध्यक्षों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उदयपुर के नव संकल्प चिंतन शिविर के दौरान यह घोषणा की गई थी कि भारत जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर 2022 को शुरू होगी। तथापि, मोदी सरकार तथा भाजपा द्वारा हमारे लोकतंत्र, हमारे देश के संविधान, राष्ट्र की संस्थाओं और हमारे समाज के सामाजिक ताने-बाने पर बार-बार और उग्र रुप से हो रहे हमलों को समक्ष रखते हुए, कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को निर्धारित तिथि से पहले शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। यदि ऐसा होता है, तो जैसे ही प्रदेश कांग्रेस समितियां अपनी तैयारियों के संबंध में प्रत्युत्तर देंगी, वैसे ही यात्रा को आरंभ करने की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा लगभग 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए करीबन 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह सारी दूरी पदयात्रा के रुप में तय की जाएगी। इस पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व और कार्यकर्ता भाग लेंगे। देश के कोने-कोने से कई अन्य यात्राएं इस पदयात्रा में शामिल होंगी। यात्रा के मार्ग का विशिष्ट विवरण की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी को कोटिशः श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, और जिन्होंने फूट डालो और राज करो की राजनीति को पराजित किया, विभाजन के गहरे घावों पर मरहम लगाया तथा जो देश को इसका महान संविधान देने के लिए एक साथ आए और भारत को प्रगति, समृद्धि और सद्भाव के पथ पर आगे बढ़ाया।
आज, जबकि नफरत की राजनीति का अनुपालन उन लोगों के द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने कभी भी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया और जिनकी विचारधारा के परिणाम स्वरुप राष्ट्रपिता की हत्या हुई, इन परिस्थितियों में भारत जोड़ो यात्रा उन सभी भारतीयों को एकसूत्र में बांधने का एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button