उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में नवनियुक्त मुख्य अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) व मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी ने महापौर भेंट की

 लखनऊ. महापौर संयुक्ता भाटिया से उनके आवास पर नगर निगम लखनऊ में नवनियुक्त मुख्य अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) संजय कटियार व मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी रागिनी सिंह ने भेंट की और महापौर से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

ज्ञात होकि लखनऊ नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) राम नगीना त्रिपाठी विगत 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे, एवं मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी विशंभर जी का भी तबादला हो गया था। तत्पश्चात आगरा नगर निगम में मुख्य अभियंता रहे संजय कटियार ने एवं गोरखपुर से आई से  रंगीनी सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात महापौर संयुक्ता भाटिया से उनके आवास पहुँच कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button