पैलेट गन के विरोध में दोषी लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए आज जननायक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित छात्र को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे

लखनऊ । दिल्ली में जेन जी छात्रों पर पुलिस द्वारा चलाये गये पैलेट गन के विरोध में दोषी लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए आज जननायक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित छात्र को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा एफआईआर न दर्ज करने पर राहुल गांधी जी सहित प्रियंका गांधी जी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया। राहुल गांधी जी द्वारा धरना दिये जाने की खबर मिलने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उ0प्र0 कांग्रेस प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनिल जयहिन्द जी के नेतृत्व में सैंकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया।
धरने के दौरान यह खबर मिलने पर कि दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गयी है इसके उपरान्त कांग्रेसजनों द्वारा धरना समाप्त किया गया। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन पूर्व मंत्री डाॅ0 सी0पी0 राय ने दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर कहा कि यह मा0 राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी की जीत है।
धरने में मुख्य रूप से एआईसीसी सचिव जगदीश चन्द्र जांगीड़, विधायक वीरेन्द्र चौधरी , विश्वविजय सिंह, मनोज यादव, डा. उमाशंकर पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता, डा. राज कुमार मौर्या, सचिन रावत, राम गणेश प्रजापति हर्षवर्धन श्याम, दिनेश सिंह, आसिफ रिजवी रिंकू, ब्रज मौर्या, बृजेन्द्र कुमार सिंह, तरूण पटेल, राकेश पासवान, जितेन्द्र पटेल, शरद शुक्ला, संजय मौर्य, अभिषेक तिवारी, राहुल सचान, नीतम सचान, आशीष सिंह, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, अभिषेक पटेल, शहबाज खान, श्री अखिलेश वर्मा, विकास श्रीवास्तव, सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



