उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पी0एन0एम0 (स्थाई वार्ता तन्त्र) की दो दिवसीय बैठक का आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में किया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन लखनऊ के पदाधिकारियों के साथ पी0एन0एम0 (स्थाई वार्ता तन्त्र) की दो दिवसीय बैठक का आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में किया गया।

बैठक में मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ मण्डल प्रशासन अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों को उनके कार्यक्षेत्र, आवासीय परिक्षेत्र तथा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव अग्रसर है। मण्डल के कर्मचारियों हेतु स्थानांतरण पॉलिसी में उन्नयन कार्य किया गया है जिससे हर कर्मचारी को सुविधा प्राप्त हो रही है। लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में रेल कर्मचारियों हेतु पर्यटन स्थलों का भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसमें शामिल किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के अन्य विभागों में पदस्थापना हेतु 10 प्रतिशत इंटेक कोटा के अन्तर्गत अंतिम लिस्ट जारी कर दी गयी है। इस दौरान रेलवे प्रशासन की कार्य प्रणाली को सुगम एवं सहज बनाने के लिए यूनियन के प्रतिनिधियांे से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया तथा रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले लाभों से अधिक से अधिक कर्मचारियों को अवगत कराने हेतु आग्रह किया गया एवं रेलवे कर्मचारी के हितो के लिए यूनियन द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल किये जाने हेतु निर्देश दिया।
इस अवसर पर बैठक में शामिल एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के मण्डल मंत्री श्री राकेश चन्द वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यूनियन द्वारा उठाये गए कर्मचारियों के परिवादों को समय से निस्तारित किए जाए तथा रेलवे बोर्ड द्वारा कर्मचारी कल्याण हेतु जारी आदेशों को जल्द से जल्द अनुपालन किये जाने का प्रयास किया जाये, जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो सके।
इसके पश््चात एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन लखनऊ के मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता एवं अन्य सदस्यों नेे मण्डल में संरक्षा कोटि में नियुक्ति, पदोन्नति, एम.ए.सी.पी., कर्मचारी आवासों में बेहतर सुविधा, वरीयता निर्धारण, स्थानंातरण, चिकित्सा सुविधा, कार्यक्षेत्र में महिला रेस्ट रूम एवं प्रसाधन सुविधा, कैंटिन की सुविधा, अयोध्या में हॉलिडे होम उपलब्ध कराने हेतु तथा रोस्टर के अनुरूप डियूटी आदि से संबधित समस्याओं के निस्तारण हेतु सार्थक चर्चा की गयी।
इस दौरान, लखनऊ मण्डल यूनियन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं नीतिगत समस्याओं पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को नवीन सुझाव प्रदान किए गए। बैठक का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक/(इंफ्रा0)  भुवनेश सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/(परि0)  नीतू तथा समस्त शाखाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button