उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रेलकर्मी सम्मानित

लखनऊ : वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्षव्यापी कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर 06 नवम्बर, 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता रेलकर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं रेलकर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन के अंतर्गत लखनऊ मंडल में चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम चरण में 07 नवम्बर, 2025 से 14 नवम्बर, 2025 तक चारबाग रेलवे स्टेशन पर सामूहिक गायन, द्वितीय चरण में दिनांक 19 जनवरी, 2026 से 26 जनवरी, 2026 तक निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं तथा तृतीय चरण में 07 अगस्त, 2026 से 15 अगस्त, 2026 तक सामूहिक परिचर्चा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। चतुर्थ एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 01 नवम्बर, 2026 से 07 नवम्बर, 2026 तक मंडल कार्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता तथा चारबाग रेलवे स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों में रेलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक  नीलिमा चौधरी सहित मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास एवं उसके राष्ट्रीय महत्व को स्मरण करते हुए रेलकर्मियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button