उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष एवं विधानसभाध्यक्ष दिल्ली भाजपा कार्यालय में दिवाली पूजन में सम्मिलित हुए

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा कार्यालय में आज छोटी दिवाली के दिन प्रातः दिवाली पूजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

दिल्ली की मुख्य मंत्री  रेखा गुप्ता की उपस्थिती में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने सपत्नीक विधिवत पूजा की और सभी उपस्थित नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जय माँ भारती तेरा वैभव प्रबल रहे, भारत राष्ट्र समृद्ध हो के भाव के साथ पूजन में सम्मिलित हुए।

पूजन में सभी वर्तमान पदाधिकारियों को दिल्ली विधानसभाध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यालय कर्मियों के साथ भी समय बिताया और उन्हे दिवाली गिफ्ट दिए।

पूजन में महामंत्री  विष्णु मित्तल सपत्नीक और महामंत्री  योगिता सिंह, कोषाध्यक्ष  सतीश गर्ग, उप महापौर डा. मोनिका पंत, प्रदेश पदाधिकारी  विजय सोलंकी कैलाश जैन,  प्रवीण शंकर कपूर,  सारिका जैन,  ऋचा पांडेय मिश्रा,  रंजीत कश्यप,  अभिषेक टंडन,  अमित गुप्ता,  पुनीत अग्रवाल,  संतोष पाल,  लाजपत राय एवं  सी.एल. मीणा भी सम्मिलित हुए। दो दिन पूर्व सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम नेता, पदाधिकारी वार्षिक दिवाली मिलन में शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button