उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद “आप” नेता विडिओ हटा कर मुख्यमंत्री एवं महिलाओं से माफी मांगे : हर्ष मल्होत्रा
'मुख्यमंत्री का ऐसा ओछा विडिओ बना कर "आप" ने केवल मुख्य मंत्री का अपमान नही किया बल्कि दिल्ली की सभी महिलाओं का अपमान किया है '

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता को लेकर आम आदमी पार्टी के आपत्तिजनक विडिओ हटाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि हमे हमेशा से मालूम है की “आप” नेताओं को महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नही है पर मुख्य मंत्री का ऐसा ओछा विडिओ बना कर “आप” ने केवल मुख्य मंत्री का अपमान नही किया बल्कि दिल्ली की सभी महिलाओं का अपमान किया है।
श्री मल्होत्रा ने कहा है की आम आदमी पार्टी अविलम्ब शर्मनाक आपत्तिजनक विडिओ को सोशल साइट्स से हटा कर मुख्य मंत्री से माफी मांगे।



