उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जैन मंदिर में कल मनाएगा भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव पंचकल्याणक महोत्सव 9 नवम्बर से

​लखनऊ। डालीगंज जैन मंदिर सहित राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों में 9 नवंबर (सोमवार) को जैन धर्म के अनुयायी 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2553वां निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ​मंदिर के महामंत्री रीतेश जैन ने बताया कि निर्वाण महोत्सव के साथ ही 9 से 15 नवंबर को डालीगंज स्थित जैन मंदिर में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव होगा।

​कार्यक्रम के संयोजक पार्श्व कुमार जैन व संजीव जैन ने बताया कि महोत्सव का आरंभ प्रातः 8 बजे घटयात्रा, कलश स्थापना एवं जाप्य अनुष्ठान के साथ विधि-विधान से होगा। इसके उपरांत, सायं काल में पंचकल्याणक महोत्सव के विभिन्न पात्रों का हल्दी-मेंहदी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button