‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’- ‘अडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम’

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम महेंद्र सिंह के नेतृत्व में 1 से 7 नवंबर 2026 तक ‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’ मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज ‘अडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम’ थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ जं0, गोरखपुर जं0, ऐशबाग जं0, गोंडा जं0, खलीलाबाद, सीतापुर तथा बस्ती स्टेशनों पर निविदा कर्मचारियों, फूड वेंडर्स और रेलवे कर्मचारियों को मिशन लाइफ शपथ दिलाई गई। यात्रियों और कर्मचारियों को भोजन की बर्बादी से बचने, कचरा न फैलाने और कचरा केवल कूड़ेदान में डालने का आग्रह किया गया।
स्टेशन परिसर में रैली, पोस्टर, बैनर और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से यात्रियों के बीच जागरूकता फैलाई गई। खानपान विक्रेताओं को यात्रियों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने का आग्रह करने के निर्देश दिए गए। स्टेशन पर कपड़े के थैली का वितरण भी किया गया तथा भोजन को बर्बाद होने से बचाने के मुख्य तरीके और उचित संरक्षण के बारे में जानकारी साझा की गई ।



