उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोण्डा परिक्षेत्र के रेलकर्मियों हेतु श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक, गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी  राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गोण्डा परिक्षेत्र के स्टेशनों पर विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया।

इस भ्रमण शिविर में कुल 50 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस क्रम में कर्मचारियों ने जेतवन, सहेट-महेट, महाअंगुलिमाल गुफा, कच्ची कुटी, ओरझर थाई टेम्पल, कोरियन टेम्पल तथा दिगंबर जैन शंभूनाथ मंदिर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया और उनके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई। वापसी यात्रा के दौरान भ्रमण में शामिल सभी कर्मचारियों को उपहार भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण शिविर कर्मचारियों को कार्य की व्यस्तता एवं तनाव से कुछ समय के लिए राहत प्रदान करते हैं। साथ ही इसके माध्यम से उन्हें ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों से परिचित कराना तथा आपसी सौहार्द, टीम भावना और भाईचारे को प्रोत्साहित करना भी है।
सभी कर्मचारियों ने मण्डल प्रशासन द्वारा की गयी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुखद, ज्ञानवर्धक एवं यादगार अनुभव बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button