देश की जनता चाहती है कि राहुल गांधी को पुनः री-लांच करने में फेल हुई राहुल कांग्रेस देश के सिख समाज और दिल्ली के व्यापारियों से माफी मांगे : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि आज देश की जनता ने राहुल कांग्रेस, कम्युनिस्ट, समाजवादी, आर.जे.डी. से लेकर द्रमुक दल और योगेन्द्र यादव एवं प्रशांत भूषण तक के “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को पूरी तरह नाकार दिया हे।
आज देश की जनता ने ही नहीं विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेताओं के “एस.आई.आर.” पर रूख को नकारते हुए “चलो रामलीला मैदान” अभियान का बहिष्कार करके बता दिया कि “एस.आई.आर.” कोई मुद्दा नहीं है।
श्री मल्होत्रा ने कहा है कि देश की जनता चाहती है कि राहुल गांधी को पुनः री-लांच करने में फेल हुई राहुल कांग्रेस देश के सिख समाज और दिल्ली के व्यापारियों से माफी मांगे।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली के व्यापारियों एवं नागरिकों को विगत 15 दिन से आज लाखों लोगों की रैली करने का दावा करके विचलित करवाने वाली कांग्रेस का अपने आलू से सोना बनाने के डायलॉग के लिए प्रसिद्ध नेता राहुल गांधी को पॉलिटिकली री-लांच करने का दस साल में पांचवां प्रयास भी आज फ्लाप रहा, देश दिल्ली की जनता तो छोड़िए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल कांग्रेस के चलो रामलीला मैदान आवहण को नकार दिया।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि हमने शनिवार सुबह ही बता दिया था कि राहुल गांधी 10 लाख तो दूर 25000 लोग भी नहीं जुटा पायेंगे और आज खाली रामलीला मैदान ने हमारी बात को सही साबित कर दिया।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि राहुल गांधी के बड़बोलेपन के कारण उनके 1 नवम्बर को प्रदर्शन की जिद्द ने जहां 1984 में कांग्रेस द्वारा सिख नरसंहार के शिकार सिख समाज को पुनः प्रताड़ित किया तो वहीं विगत 3-4 दिन से बाहर के व्यपारी दिल्ली नहीं आ रहे थे जिससे करोड़ों रुपये की व्यपार हानि हुई है।


