उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

1 नवम्बर को पश्चिम दिल्ली हरिनगर में सिख समाज संस्थानों के साथ भाजपा कार्यकर्ता सांकेतिक विरोध मार्च में शामिल होंगे : हर्ष मल्होत्रा

 

*1 नवम्बर को पश्चिम दिल्ली हरिनगर में सिख समाज संस्थानों के साथ भाजपा कार्यकर्ता सांकेतिक विरोध मार्च में शामिल होंगे*

देश का सिख समाज चाहता है कांग्रेस राहुल गांधी को 1 नवम्बर 2026 को री-लांच करने से पहले 1 नवम्बर 1984 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेगुनाह सिखों के किए कत्लेआम के लिए माफी मांगे — *हर्ष मल्होत्रा*

खेदपूर्ण है की अपने फेल नेता को री-लांच करने को 1 नवम्बर का दिन चुन कर देश के सिख समाज को प्रताड़ित किया है तो वहीं उन्हे दिल्ली के व्यापारियों के व्यपार नुकसान के साथ ही प्रदूषण बढ़ने से नागरिकों को होने वाले नुकसान की भी परवाह नही है — *दिल्ली भाजपा अध्यक्ष*

कांग्रेस द्वारा 1984 में किए सिख कत्लेआम से पीड़ित दिल्ली के सिख परिवारों, समाज एवं संस्थानों के निवेदन पर दिल्ली भाजपा ने हजारों सिख नागरिकों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का *कांग्रेस की संवेदनहीनता के विरूद्ध एक सांकेतिक विरोध मार्च 1 नवम्बर को* पश्चिम दिल्ली के सिख बहुल हरिनगर में आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसका नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी करेंगे — *हर्ष मल्होत्रा*

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर के 4 दिन भारत के इतिहास में विशेष कर सिख समाज के जीवन की यादों में बेहद काले दिन हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 31 अक्टूबर 1984 की शाम से लेकर 3 नवम्बर 1984 तक हजारों बेगुनाह सिखों का कत्लेआम किया था, उनके घर दुकान लूटे एवं जलाए थे।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की ऐसे में कांग्रेस द्वारा अपने हारे हताश युवराज राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से री-लांच करने के लिए 1 नवम्बर 2026 को दिल्ली में रैली का आयोजन करके सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है — देश का सिख समाज चाहता है कांग्रेस राहुल गांधी को 1 नवम्बर 2026 को री-लांच करने से पहले 1 नवम्बर 1984 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेगुनाह सिखों के किए कत्लेआम के लिए माफी मांगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली के अनेक सिख नेताओं ने, सिख संस्थानों के प्रबंधकों ने पिछले दस दिन से भाजपा नेताओं से मिलकर उनकी भावनाओं को सर्वसमाज के समक्ष रखने में सहयोग की मांग की है।

इसके आलावा दिवाली सप्ताह में कांग्रेस द्वारा एक बड़ी रैली रखने से दिल्ली के व्यपारी त्रस्त हैं, उन्हे लगता है कल एवं परसों हजारों बाहरी वाहन आने से ट्रैफिक जाम होगा और उनका व्यपार ठप्प हो जायेगा — दिल्ली के व्यपारी लगातार कांग्रेस नेताओं से अपील कर रहे हैं की वह रैली दिवाली बाद तक स्थगित कर दें पर वह टस से मस नही हो रहे।

इसके आलावा 1 नवम्बर से दिल्ली में प्रदूषण के नये नियम लागू होंगे और बी.एस. 6 से पीछे के बाहरी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पर रोक होगी – ऐसे में रैली के लिए जो पुराने वाहन आयेंगे यदि दिल्ली पुलिस उन्हे रोकेगी तो यह लोग शोर मचायेंगे की सरकार हमारा प्रदर्शन विफल करना चाहती है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है की अपने फेल नेता को री-लांच करने को 1 नवम्बर का दिन चुन कर देश के सिख समाज को प्रताड़ित किया है तो वहीं उन्हे दिल्ली के व्यापारियों के व्यपार नुकसान के साथ ही प्रदूषण बढ़ने से नागरिकों को होने वाले नुकसान की भी परवाह नही है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा 1984 में किए सिख कत्लेआम से पीड़ित दिल्ली के सिख परिवारों, समाज एवं संस्थानों के निवेदन पर दिल्ली भाजपा ने हजारों सिख नागरिकों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का *कांग्रेस की संवेदनहीनता के विरूद्ध एक सांकेतिक विरोध मार्च 1 नवम्बर को* पश्चिम दिल्ली के सिख बहुल हरिनगर में आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसका नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button