पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस का पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ
कांग्रेस पार्टी आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान तानाशाह सरकार से लड़ रही है : आराधना मिश्रा 'मोना'

लखनऊ : जनपद मुरादाबाद के भूड़े का चौराहा स्थित द ग्रांड आर्चिड लाॅन मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस का पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम मे महानगर मुरादाबाद से हजारो की संख्या के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलो से बड़ी संख्या मे आए कांग्रेस पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओ के जनसैलाब ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना रही जिन्होने अपने संबोधन भाषण मे कांग्रेस जनो से मुखातिब होते हुए बताया आप समस्त कांग्रेस जनो का जोश बता रहा है उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस बड़े विकल्प के रूप मे आकर भाजपा सरकार को उखाड़कर फेंकने जा रही है।
उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान तानाशाह सरकार से लड़ रही है। भगवान राम के नाम पर सत्ता मे आई भाजपा सरकार उन्ही के नाम पर चंदा चोरी जैसा कुकर्म कर गई। वोट चोरी मुद्दे पर बोलते हुए श्रीमती मोना जी ने कहा देश देख रहा किस तरह वोट की चोरी करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। आगामी 1 नंवबर को श्री राहुल गांधी जी आह्वान पर दिल्ली मे होने जा रही इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ देश बचाओ रैली मे उत्तर प्रदेश से लाखो की संख्या मे पहुंचने की अपील की और कांग्रेस पार्टी,राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी के हाथो को मजबूत करने का संकल्प लिया।l
प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा ने अपने संबोधन मे प्रत्येक कांग्रेस जनो को भरोसा कराया आपकी बेटी आपकी बहन आपकेवकंधे से कंधे मिलाकर हर समय आपके साथ चलने को तैयार हूं। कार्यकर्ताओ के नारो एंव भीड़ से गदगद मोना मिश्रा जी ने कहा मुरादाबाद से कांग्रेस पार्टी का तूफान निकलकर पूरे उत्तर प्रदेश मे आयेगा।
इस दौरान AIMIM के महानगर अध्यक्ष रियायत अंसारी , कोषाध्यक्ष डाक्टर जमाल साहब के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने एंव आजाद समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष मसरूर अहमद ने भी अपने सैकड़ो समर्थको के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा मे विश्वास जताते हुए राहुल गांधी जी से प्रभावित होकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जुनैद इकराम के नेतृत्व मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना जी की मौजूदगी मे पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान समाजवादी के पूर्व नेता एंव वर्तमान पार्षद तय्यब अंसारी जी एंव आम आदमी पार्टी के डाक्टर ए•पी सिंह जी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व/मंत्री विधायक हाजी इकराम कुरैशी रहे। एंव कार्यक्रम के संयोजक महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम रहे.
उक्त कार्यक्रम मे समस्त कांग्रेस पार्षदो द्वारा भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अराधना मिश्रा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
यूथ कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य जी,पूर्व सांसद दानिश अली,पूर्व सांसद राशिद अल्वी,पूर्व विधायक फूलकुंवर,पूर्व विधायक मौहम्मद उल्ला चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव ओमवीर यादव, जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर अजय सारस्वत सोनी,नदीम उद्दीन कातिब,मुशाहिद चौधरी,नजाकत ठेकेदार,शादान शमीम,रिज़वान रईस अहमद अयाज,अनस अंसारी,आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।



