उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राहुल गांधी के सुलतानपुर जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ व वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत किया गया

लखनऊ । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक राहुल गांधी जी के आज सुलतानपुर जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  आराधना मिश्रा‘मोना’ विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

राहुल गांधी जी का एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राज्यसभा में उपनेता-सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद  पी.एल. पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेन्द्र चौधरी, अ.भा. कंाग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ.प्र. अब्दुल हन्नान, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  देवेन्द्र निषाद, कोषाध्यक्ष  शिव पाण्डेय, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष  रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष उत्तरी  अमित श्रीवास्तव त्यागी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button