उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत गहन सफाई एवं अनावश्यक पोस्टर, बैनर, गुटखा के दाग हटाने का अभियान

लखनऊ । स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ई एनएचएम  महेंद्र सिंह के निर्देशन में संपूर्ण मंडल में ‘अनचाहे पोस्टर बैनर और गुटखा के दाग हटाने’ का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेलवे परिसरों में स्वच्छता से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित की गयी। इस दौरान मण्डल की विभिन्न इकाइयों में गहन सफाई अभियान (Deep Cleaning Drive) चलाया गया। साथ ही दैनिक सफाई के अतिरिक्त विशेष सफाई पर ध्यान केन्द्रित किया गया।
अभियान के तहत स्टेशनों, फुट ओवर ब्रिज, सब-वे एवं रेलवे कॉलोनियों से अनावश्यक पोस्टर, बैनर, स्टिकर एवं अवैध विज्ञापन हटाए गए। पोस्टर हटाने के पश्चात दीवारों एवं खंभों की रंगाई-पुताई की गई। दीवारों, खंभों, सीढ़ियों एवं प्लेटफार्मों से गुटखा-पान एवं अन्य प्रकार के दागों की सफाई की गई। साफ की गई जगहों पर ‘थूकना मना है’ एवं ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ से संबंधित संदेश प्रदर्शित किये गये। अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए पुनः गंदगी न हो, इसके लिए जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए।
लखनऊ मण्डल द्वारा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल रेल परिसर हेतु स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button