उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

VSERV के 10 वर्ष पूरे, स्वदेशी AI-संचालित ‘भारत सर्विस डेस्क’ का शुभारंभ

नई दिल्ली : भारत के तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल और IT सेवा क्षेत्र में अपनी एक दशक लंबी यात्रा पूरी करने पर VSERV इन्फोसिस्टम्स ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने 10वें फाउंडेशन डे का आयोजन किया। इस अवसर पर कंपनी ने AI-संचालित स्वदेशी IT Service Management (ITSM) प्लेटफॉर्म ‘भारत सर्विस डेस्क’ लॉन्च किया। कार्यक्रम में सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र, बैंकिंग, उद्योग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े 500 से अधिक अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनीत सहगल, पूर्व अध्यक्ष, प्रसार भारती ने VSERV की दस वर्षों की उपलब्धियों और तकनीकी नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कंपनी की विकास यात्रा को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा विकसित तकनीकी समाधान देश की डिजिटल क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री  सुनील कुमार शर्मा ने ‘भारत सर्विस डेस्क’ को स्वदेशी तकनीकी क्षमता, डिजिटल आत्मनिर्भरता और भारत में विकसित IT समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने VSERV के CEO  साजिद अहमद और COO  रमन शुक्ला के नेतृत्व में कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार एवं वरिष्ठ IAS अधिकारी  अवनीश कुमार अवस्थी ने VSERV की नोएडा से शुरू हुई यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि एक स्थानीय स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बनाना कंपनी की मजबूत तकनीकी क्षमता और निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने ‘भारत सर्विस डेस्क’ के लॉन्च को VSERV की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

23 राज्यों और चार देशों में VSERV की मौजूदगी

पिछले एक दशक में VSERV ने IT सेवाओं, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी समाधानों के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। कंपनी वर्तमान में भारत के 23 राज्यों और चार अन्य देशों में अपनी तकनीकी सेवाएं और IT समाधान उपलब्ध करा रही है।

कंपनी ने इस दौरान विभिन्न उद्योगों और संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारियां विकसित की हैं और डिजिटल तकनीक को अधिक सुलभ, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

समारोह में कॉरपोरेट, बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें CP Gurnani Ji, श्रीमती शालिनी सिंह जी (President, NCF), श्री हेमंत वर्मा जी (CVO, Punjab & Sind Bank) और श्री प्रभास बोस जी (CGM, SBI Delhi) शामिल रहे। इसके अलावा Kyndryl, Oracle, LG, EPFO और GST से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

VSERV के प्रमुख तकनीकी साझेदार Sify के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लिया और कंपनी की एक दशक की यात्रा में साझेदारी एवं सहयोग की भूमिका को रेखांकित किया।

AI और स्वदेशी तकनीक पर केंद्रित अगला दशक

‘भारत सर्विस डेस्क’ को VSERV के अगले दशक की तकनीकी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। AI-सक्षम यह ITSM प्लेटफॉर्म संगठनों को IT सेवाओं के प्रबंधन, शिकायतों और अनुरोधों के निवारण, सेवा निगरानी तथा सपोर्ट प्रक्रियाओं को अधिक स्मार्ट, तेज, पारदर्शी और कुशल बनाने में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

कंपनी के अनुसार, प्लेटफॉर्म का उद्देश्य भारतीय आवश्यकताओं और कार्यप्रणालियों को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक, स्वदेशी और AI-सक्षम IT Service Management समाधान उपलब्ध कराना है।

VSERV के 10वें फाउंडेशन डे का आयोजन केवल कंपनी की एक दशक की उपलब्धियों के उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह स्वदेशी तकनीक, AI और डिजिटल आत्मनिर्भरता के साथ अगले दशक की दिशा तय करने का अवसर भी बना।

दस वर्षों की उपलब्धियों के बाद VSERV अब विश्वास, नवाचार और साझेदारी की मजबूत नींव पर अपने अगले दशक में प्रवेश कर रही है—एक ऐसा दशक, जिसका लक्ष्य भारतीय तकनीकी क्षमता को और मजबूत करते हुए स्वदेशी समाधानों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button