उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अलीगंज के राजा के दरबार में गूंजे भजन कृपा करो, गौरी लाल

लखनऊ। नेहरू बाल वाटिका पार्क, अलीगंज स्थित गुलाब वाटिका अपार्टमेंट परिसर में चल रहे अलीगंज के राजा के गणेशोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को राजधानी लखनऊ के भजन गायक मुकेश वर्मा ने भजनों की गंगा बहाई तो उपस्थित श्रद्धालु भक्त झूमने पर मजबूर हो गए। मुकेश ने शुरुआत मनाओ जी, गणेश भक्तों, कृपा करो, गौरी लाल, उसके बाद गणपति जी को प्रथम मनाना है, कीर्तन में उन्हें बुलाना है, सुनाने के बाद सजा दो घर को गुलशन सा…, सुनाया तो लोग मंत्र मुक्त हो गए।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संरक्षक महेश अग्रवाल, संरक्षक डॉ संदीप अग्रवाल, मनीष गुप्ता पुजारी बाबा, शरद तिवारी, मनोज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि 16 सितंबर को लखनऊ के लोकप्रिय गायक विष्णु तिवारी द्वारा भजन संध्या एवं डांडिया नाइट का कार्यक्रम होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button