त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या के मद्देनजर उत्तर रेलवे द्वारा दो विशेष ट्रेनों का संचालन

लखनऊ : त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में उत्तर रेलवे ने वर्ष 2026 के त्योहारी सीजन के लिए दो नई आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। संबंधित ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
1. ट्रेन संख्या 04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस योग नगरी ऋषिकेश से 16 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार तथा कोलकाता से 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में इसके 06-06 फेरे होंगे। इस गाड़ी मे सामान्य, स्लीपर, ए सी सहित कुल 18 कोच होंगे।
• ट्रेन संख्या 04312 योग नगरी ऋषिकेश से 22:20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ मंडल के आलमनगर स्टेशन पर आगमन 09:10 बजे एवं प्रस्थान 09:20 बजे, उटरटिया जंक्शन पर आगमन 09:48 बजे एवं प्रस्थान 09:50 बजे, रायबरेली जंक्शन पर आगमन 11:33 बजे एवं प्रस्थान 11:35 बजे, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर आगमन 13:05 बजे एवं प्रस्थान 13:10 बजे तथा वाराणसी स्टेशन पर आगमन 16:00 बजे एवं प्रस्थान 16:10 बजे करेगी। इसके बाद पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससी बोस गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल एवं नैहाटी होते हुए कोलकाता अगले दिन 8:00 बजे पहुंचेगी।
• ट्रेन संख्या 04311 कोलकाता से 13:55 बजे प्रस्थान कर नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, एनएससी बोस गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन पर आगमन 05:05 बजे एवं प्रस्थान 05:15 बजे, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर आगमन 08:05 बजे एवं प्रस्थान 08:10 बजे, रायबरेली जंक्शन पर आगमन 09:55 बजे एवं प्रस्थान 10:00 बजे, उटरटिया जंक्शन पर आगमन 11:30 बजे एवं प्रस्थान 11:32 बजे तथा आलमनगर स्टेशन पर आगमन 12:00 बजे एवं प्रस्थान 12:10 बजे करेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद एवं हरिद्वार होते हुए योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
2. ट्रेन संख्या 04668/04667 अमृतसर–बरौनी–अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस अमृतसर से 04 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026** तक प्रत्येक रविवार तथा बरौनी से 06 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में इसके 09-09 फेरे होंगे। इस गाड़ी मे सामान्य, स्लीपर, ए सी सहित कुल 20 कोच होंगे।
• ट्रेन संख्या 04668 अमृतसर से 20:10 बजे प्रस्थान कर ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, धंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए लखनऊ मंडल के आलमनगर स्टेशन पर आगमन 10:30 बजे एवं प्रस्थान 10:40 बजे, रायबरेली जंक्शन पर आगमन 12:30 बजे एवं प्रस्थान 12:35 बजे, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर आगमन 14:05 बजे एवं प्रस्थान 14:10 बजे तथा वाराणसी स्टेशन पर आगमन 16:50 बजे एवं प्रस्थान 17:00 बजे करेगी। इसके बाद औंड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, छपरा ग्रामीण, सोनपुर, हाजीपुर एवं शाहपुर पटोरी होते हुए बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।
• ट्रेन संख्या 04667 बरौनी जंक्शन से 05:05 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा ग्रामीण, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार जंक्शन होते हुए लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन पर आगमन 15:05 बजे एवं प्रस्थान 15:15 बजे, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर आगमन 17:25 बजे एवं प्रस्थान 17:30 बजे, रायबरेली जंक्शन पर आगमन 19:10 बजे एवं प्रस्थान 19:15 बजे तथा आलमनगर स्टेशन पर आगमन 21:30 बजे एवं प्रस्थान 21:40 बजे करेगी। इसके बाद हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, धंडारी कलां, फगवाड़ा, जालंधर सिटी एवं ब्यास होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।
नोट: यात्रियों से अनुरोध है कि रेलवे से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा सहायता के लिए RailMadad का उपयोग करें अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।


