उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भगवान शिव के पावन प्रतीक विग्रह रूप रुद्राक्ष पौध भेंट किए एवं रुद्राक्ष के दो पौध भी रोपित किए गए

लखनऊ : 23 अगस्त 2026 को लोक सेवक परिवार महासमिति एवं उत्तर प्रदेश पीसीएस संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को  के.डी.सिंह प्रभागीय वनाधिकारी (सेवानिवृत्त) उत्तर प्रदेश के सौजन्य से भगवान शिव के पावन प्रतीक विग्रह रूप रुद्राक्ष पौध भेंट किया गया एवं एस.के.डी.एकेडमी, विक्रांत खंड, गोमतीनगर लखनऊ परिसर में रुद्राक्ष के दो पौध भी रोपित किए गए।

श्री सिंह द्वारा पौध की विशेषता और महत्व को बताते हुए अभी तक लगभग अनेक आयोजनों में हजारों पौध रोपित और वितरित किए जा चुके हैं तथा हाल ही में 05 अगस्त, 2026 को विधान परिषद के माननीय सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी की अगुवाई में विधान परिषद के समस्त सदस्यों को रुद्राक्ष के 100 पौध भेंट किये गये। इस प्रकार विशेष अभियान चलाकर स्कूल, कालेजों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित अवसरों पर हजारों पौध भेंट किया जाता रहा है। उनका कहना है कि रुद्राक्ष का पौधा बहुत दिव्य एवं सकारात्मक ऊर्जा, शांति, प्राकृतिक वायु शुद्धिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। इसके पवित्र बीजों का उपयोग विश्व भर में जप, ध्यान, योग एवं आध्यात्मिक साधना के लिए किया जाता है। श्री सिंह के इस सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय संरक्षित प्रयास व रुद्राक्ष जैसे धार्मिक महत्व के वृक्ष के रोपण, संरक्षण और जन मानस में जागरूकता उत्पन्न करते हुए चलाये जा रहे वनीकरण अभियान और इस पुनीत कार्य के लिए इन्हें महासमिति द्वारा सर्वसम्मति से *’रुद्राक्ष पुरुष’* की उपाधि से सम्मानित करते हुए नामित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button