उ.प्र. युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन व घेराव

लखनऊ । जेन जी छात्रों के आन्दोलन में आन्दोलनकारी छात्रों पर पैलेट गन और ए.के. 47 गन चलाये जाने और जेन जी छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा किये गये अत्याचार के विरोध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज परिवर्तन चैक लखनऊ पर एकत्र होकर राजभवन घेराव के लिए मार्च किया, जहां बाबू के0डी0 सिंह स्टेडियम के सामने भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया।
पुलिस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस द्वारा युवा कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर कई बसों में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया, जहां से सायं रिहा किया गया। राजभवन घेराव के इस आन्देालन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव-सह प्रभारी उ0प्र0 जगदीश चन्द्र जांगीड़ एवं अब्दुल हन्नान, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।
युवा कांग्रेस के इस आन्दोलन में शामिल हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर जिस प्रकार हमारे देश के जेन जी छात्र-छात्राओं, युवाओं के साथ अत्याचार किया गया, जिसको लेकर पूरे देश के जेन जी में आक्रोश है। जननायक राहुल गांधी जी द्वारा इन जेन जी छात्रों, युवाओं की आवाज उठायी गयी और लगातार छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से उठायी जा रही है। दिल्ली में हुए जेन जी छात्र-छात्राओं, युवाओं पर पुलिसिया बर्बरता के लिए जो दोषी हैं उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। आज लखनऊ में युवा कांग्रेस द्वारा इसी मांग को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं की आवाज उठाती रहेगी।
इस मौके पर युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जेन जी छात्र-छात्राओं, युवाओं के साथ खड़ी है और जिस प्रकार दिल्ली सहित कई भाजपा शासित राज्यों में इन जेन जी छात्र-छात्राओं, युवाओं के साथ पुलिसिया बर्बरता की गयी, अत्याचार किया गया, वाटर कैनन की बौछार सहित पैलेट गन चलाये गये, लाठियों में कील लगाया गया, महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार किया गया, ए.के. 47 का इस्तेमाल पुलिस द्वारा किया गया निश्चित तौर पर इसके इसलिए देश के गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं, हम सभी अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हैं और उनके इस्तीफे तक युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। जो इसके लिए जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी। जिस प्रकार जननायक पीड़ित छात्रों के लिए एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पर धरने पर बैठे तो निश्चित तौर पर छात्रों-युवाओं के मुद्दों पर हम जेल जाने के लिए तैयार हैं।



