जनपद सीतापुर के दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गांधी , राहुल गांधी , प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद सीतापुर के दर्जनों लोगों ने आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 अब्दुल हन्नान के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कंाग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से मो0 सफीक, मंदीप कुमार यादव, सलाहुद्दीन, अंकित कुमार गुप्ता, मुन्शी, मुस्ताक, मन्नू सलमानी, नौसाद अहमद आदि शामिल रहे।



