आरओएच डिपो गोण्डा का निरीक्षण किया गया

लखनऊ । महानिदेशक/आरडीएसओ एवं महाप्रबन्धक(कार्यवाहक), पूर्वाेत्तर रेलवे, गोरखपुर प्रभास दनसाना द्वारा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों तथा लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम, फ्रेट एवं डीएम महेन्द्र सिंह के साथ आरओएच डिपो गोण्डा का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा ब्रेक वान में ट्रेन मैनेजर हेतु सुविधाओं के अपग्रेडेशन के कार्य का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान वैगनों के आरओएच के दौरान किये जाने वाले तकनीकी कार्यों का जैसे सीबीसी, बोगी, बिअरिंग, डी.वी., एसएबी, आदि के टेस्टिंग और मरम्मत कार्य को भी गहनतापूर्वक देखा गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरओएच डिपो द्वारा प्रस्तुत वैगनों के वर्किंग कट आउट सेक्शन के तकनीकी प्रदर्शिनी की सराहना की और इसे परिचालन विभाग के लिए भी उपयोगी बताया। आरओएच् डिपो की तकनीकी कार्य कुशलता की सराहना की गई और कहा गया कि भारतीय रेलों के सर्वश्रेष्ठ डिपो में से एक है।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक द्वारा कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु सामूहिक पुरस्कार के रूप में रुपए 15000/(रूपए पंद्रह हजार) और महिला कर्मचारियों के तकनीकी दक्षता को देखते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए रुपए 15000/(रूपए पंद्रह हजार) की घोषणा की गई।



