बदलते भारत में आज का युवा” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित
जदयू प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड (जदयू), उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत सिंह ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। न्याय के साथ सामाजिक विकास की राह पर आगे बढ़कर ही हम सामाजिक न्याय एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में “बदलते भारत में आज का युवा विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक ने किया तथा अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र सिंह ने की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता प्रो. के.के. त्रिपाठी ने कहा कि यदि आज के युवा वर्ग को अपनी मांगों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है, तो यह देश के सभी राजनीतिक दलों के लिए आत्ममंथन का विषय है। युवाओं को साथ लिए बिना देश के समग्र एवं समावेशी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। युवा देश की शक्ति हैं और उनकी ऊर्जा एवं प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जाना आवश्यक है।
गोष्ठी में कुँवर अजय सिंह, भैया हरिशंकर, अमर सिंह कटियार, मनीष श्रीवास्तव एवं फूलचंद्र आर्या सहित अन्य वक्ताओं ने भी बदलते भारत में युवाओं की भूमिका, उनकी जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता प्रो. के.के. त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र सिंह, नासिर खान, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, भैया हरिशंकर, प्रवक्ता कुँवर अजय सिंह, कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष नंदन, जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, फूल सिंह पटेल, प्रथम कुमार, विशाल श्रीवास्तव, रामानुज शर्मा एवं पप्पू यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



