मातृशक्तियों द्वारा संचालित भण्डारे का आयोजन 1090 चौराहे पर हुआ

लखनऊ : ज्येष्ठ मास में भण्डारों के क्रम में लखनऊ के 1090 चौराहे पर माँ जानकी सेवा न्यास के बैनर तले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार की मातृशक्तियों द्वारा आयोजित एवं मातृशक्तियों को समर्पित सुन्दरकाण्ड पाठ और विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी भक्तों को हनुमान चालीसा और हनुमान जी के लॉकेट वाली माला वितरित की गयी।
इस आयोजन की यह विशेषता रही कि इसमें प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का ही उपयोग किया गया और पूरी व्यवस्था महिलाओं ने ही सम्भाली।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत प्रचारक कौशल किशोर जी, पद्मश्री रामसरन वर्मा , उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह , राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा एवं संजय सेठ, रीता बहुगुणा जोशी , अपर महा अधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी, एमएलसी नीरज सिंह , एमएलसी आनंद द्विवेदी, एमएलसी अवनीश सिंह , एमएलसी योगेश शुक्ला , एमएलसी योगेश श्रीवास्तव , डीएम विशाख , पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सेंगर, नगर आयुक्त गौरव कुमार, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री, सुनील हलवासिया जी, सरदार मंजीत सिंह एवं सरदार निर्मल सिंह , भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के अलावा राष्ट्र सेविका समिति की डॉ. पूजा सिंह, रेशु भाटिया , संयोगिता , आकांक्षा , नीलम , ईशान , पूजा गुप्ता , पूजा सिंह उपस्थित रहे।


