उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, कोचिंग डिपो, रनिंग रूम, लॉबी, चिकित्सालयों, मनोरंजन संस्थानों पर ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया गया

लखनऊ । सम्पूर्ण भारतीय रेल में इस वर्ष 12वां ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर मनाया जा रहा है। जो बढ़ती उम्र में शारीरिक सक्रियता, मानसिक मजबूती और समग्र कल्याण को बनाए रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, कोचिंग डिपो, रनिंग रूम, लॉबी, चिकित्सालयों, मनोरंजन संस्थानों पर ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया गया। इसी क्रम में रेलवे अधिकारी क्लब ’संस्कृति’ बन्दरियाबाग में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल एवं अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू तथा शाखाधिकारियों एवं उनके परिवारीजनों ने आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के उपरांत मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि सभी लोग अपने व्यस्तम जीवन शैली में से रोजाना कुछ समय निकाल कर सुबह के समय योग अवश्य करें। इस वैश्विक आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग की भारतीय प्राचीन पद्वति को आम जनमानस तक पहुॅचाना है। योग के माध्यम से शरीर के अनेक रोगों एवं व्याधियों को सहज रुप से दूर किया जा सकता हैं तथा यह शरीर, आत्मा एवं मन की शुद्धि हेतु सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक साधन है। उन्होने सभी रेल कर्मियों से आह्वाहन किया कि योग को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से अपनाये।
इसके साथ ही रेलवे मनोरंजन संस्थान बादशाहनगर, रेलवे मनोरंजन संस्थान ऐशबाग, अवध रनिंग रूम लखनऊ जं॰, गोरखपुर जंक्शन, रेलवे मनोरंजन संस्थान गोण्डा, डीजल लाबी गोरखपुर, रेलवे चिकित्सालयों , रेलवे सुरक्षा बल की बैरकों एवं विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग से सम्बन्धित जानकारियॉं, योगाभ्यास, ध्यान आदि के माध्यम से योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान की गई। जिसमें योग प्रशिक्षकों ने योग संबंधित विभिन्न आसनों जैसे त्रिकोणासन, पादहस्तासन, उष्ट्रासन, अर्धचक्रासन, शलभासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं प्राणायाम के माध्यम से उपस्थितजनों को विभिन्न रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, अर्थराइटिस, डायबिटिज, ह्दय संबंधी रोग, गैस तथा कब्ज़ के निवारण हेतु योगाभ्यास कराया एवं परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम के अन्त में मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने आयोजित कार्यक्रम में पधारे योग प्रशिक्षकों को एवं अन्य केंद्रों पर नामित अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याऐं एवं समस्त शाखाधिकारी, भारत स्काउट एवं गाइडस के वालण्टियर्स व रेलवे कर्मचारीगण तथा उनके परिवारीजनों ने उत्साहपूवर्क भाग लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button