उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यात्रियों को सुखद अनुभव एवं स्टेशन को भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु प्लेटफॉर्म संख्या 01 एवं 09 पर आकर्षक एलईडी लाइटिंग से सुसज्जित ‘वॉटर फाउंटेन’ स्थापित किए गए

गोरखपुर । पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक  उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक  विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मण्डल द्वारा गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के सौंदर्यीकरण को नई ऊँचाई दी गई है। यात्रियों को सुखद अनुभव एवं स्टेशन को भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु प्लेटफॉर्म संख्या 01 एवं 09 पर आकर्षक एलईडी लाइटिंग से सुसज्जित ‘वॉटर फाउंटेन’ स्थापित किए गए हैं।

रंग-बिरंगी रोशनी के साथ गिरती जलधाराएं यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। दिन हो या रात, ये वॉटर फाउंटेन स्टेशन परिसर को अद्भुत आभा प्रदान कर रहे हैं और यात्रियों के लिए नया सेल्फी पॉइंट बनकर उभरे हैं।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा कि ‘स्वच्छ व सुंदर स्टेशन’ अभियान के अंतर्गत फाउंटेन के आसपास के क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित किया गया है। यह पहल गोरखपुर जंक्शन को उत्तर प्रदेश के सबसे सुंदर स्टेशनों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यात्रियों ने रेलवे की इस पहल की भरपूर सराहना की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button