उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मई दिवस पर सीटू का आह्वान: शांति व एकजुटता से मनाएं मजदूर दिवस

एक मई को सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में शहीदों की स्मृति में संकल्प सभा होगी

नोएडा :   सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) की गौतमबुद्ध नगर जिला कमेटी ने निर्णय लिया है कि वर्तमान माहौल को देखते हुए इस वर्ष मजदूर दिवस 1 मई सादगी और पूर्ण शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।

इस संबंध में सेक्टर-8, नोएडा स्थित सीटू जिला कार्यालय में जिला सचिव मंडल की बैठक हुई। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड करीम, राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड उमेश, दिल्ली-एनसीआर राज्य अध्यक्ष कॉमरेड वीरेंद्र गौड़, महासचिव कॉमरेड पी.वी. अनियन व उपाध्यक्ष कॉमरेड अनुराग सक्सेना शामिल हुए।

बैठक के प्रमुख बिंदु:
1. संकल्प सभा: 1 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे क्राउन प्लाजा होटल के सामने, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित पार्क में मई दिवस के शहीदों की स्मृति में संकल्प सभा होगी। सभा को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेता संबोधित करेंगे। 2. झंडा रोहण: सीटू जिला कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, मै0 अनमोल इंडस्ट्रीज लि0, वाइब्राकास्टिक इंडिया प्रा0लि0 फेस-2 नोएडा एवं अम्बुजा सीमेंट लि0 दादरी सहित सभी कार्यस्थलों पर शांतिपूर्ण झंडा रोहण किया जाएगा। 3. जन अभियान: औद्योगिक श्रम शांति बहाल करने, आंदोलन के दौरान चोटिल हुए मजदूरों तथा जेल भेजे गए निर्दोष मजदूरों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने हेतु जनपद में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि श्रमिक आंदोलन की समीक्षा के बाद संगठन ने मजदूरों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “मौजूदा हालात में मजदूर एकता और शांतिपूर्ण संघर्ष ही रास्ता है।”

संगठन ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित व शांतिपूर्ण रहेंगे। इस आशय की सूचना 29 अप्रैल को जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button