उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टीएसएच के सितारों ने केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट में जीते पदक

कानपुर: द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के ईडब्ल्यूएस बैच के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 55वीं केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट–2026 में जूडो प्रतियोगिता के तहत पदक हासिल कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया।

केवी नं. 1 चकेरी में आयोजित जूडो चैंपियनशिप में टीएसएच के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। टीएसएच ईडब्ल्यूएस बैच की खिलाड़ी प्रत्यूषी सोनकर ने शानदार मुकाबले खेलते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, शौर्य सोनकर ने कड़े मुकाबलों के बीच कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इन खिलाड़ियों की सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि टीएसएच में दी जा रही प्रोफेशनल ट्रेनिंग और कोचिंग की गुणवत्ता को भी प्रमाणित करती है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने वाली टीएसएच योजना ऐसे ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button