राघव चड्ढा वो व्यक्ति है जो अकेले अरविंद केजरीवाल के अनेक आर्थिक एवं प्रशासनिक अनियमिताओं के राज़ जानते हैं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्री राघव चड्ढा सहित सात सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल, सरदार भगवंत मान, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज जैसे “आप” नेताओं की बौखलाहट को दिल्ली एवं देश के लोग भलीभांति समझ रहे हैं क्योंकि श्री राघव चड्ढा वो व्यक्ति है जो अकेले अरविंद केजरीवाल के अनेक आर्थिक एवं प्रशासनिक अनियमिताओं के राज़ जानते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि कल से खुद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने आ कर ब्यान देने की जगह पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार भगवंत मान एवं सांसद संजय सिंह आदि को आगे करके “आप” छोड़ चुके सांसदों को “राइट टू रिकॉल” जैसी खोखली धमकियों से डरा कर वापस खिंचने की कोशिश कर रहे हैं पर वह यह भूल गये की यह सातों सांसद प्रतिष्ठित है सुशिक्षित हैं और 2023 में दिल्ली सरकार के शराब घोटाले एवं पंजाब में मंत्रियों के भ्रष्टाचार एवं आतंक की कहानियां खुलने के बाद से ही काफी लम्बे समय से “आप” में घुटन महसूस कर रहे थे और अंततः अपने जमीर की आवाज़ सुन “आप” से अलग हुए हैं।
सरदार भगवंत मान का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सांसदों को “रिकॉल” करवाने के लिए मिलने का समय मांगना एक शिगूफा है क्योंकि भारत के संविधान में सांसदों को “रिकॉल” करने का कोई प्रावधान ही नही है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह से सौरभ भारद्वाज तक “आप” नेताओं को सात लम्बे समय के राजनीतिक साथी खोने का दुख नही है बल्कि उनके मन में भय है कहीं श्री राघव चड्ढा “आप” के विदेशी फंड, आंतकवादी कनेक्शन, पंजाब से फंड उगाही और दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े राज़ ना खोल दें।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के “शीशमहल 2” की कहानी सामने आने से दिल्ली वाले स्तब्ध हैं, ऐसी जानकारी है की जहां “शीशमहल” मामले में लगभग 60 करोड़ से अधिक की जनधन की खुली लूट हुई थी वहीं “शीशमहल 2” में केन्द्र से घर आवंटन एवं सरकारी रेनोवेशन के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक निजी कम्पनी से व्यापक सौन्दर्यीकरण एवं फर्निशिंग काम करवा कर भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान बनाया है।



