उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पेयजल की समस्या से जूझ रहे आलमबाग के लोग, बैठक कर सांझा की समस्या

जन प्रतिनिधियों से मिलेगा क्षेत्र का प्रतिनिधिमण्डल

लखनऊ : लखनऊ के आलमबाग इलाके में शनिवार को सामाजिक प्रयास समिति की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में सचिव दिलीप वर्मा  , कोषाध्यक्ष प्रधुमन माथुर , अध्यक्ष रवि कुमार , अनिल खरे संघठन महामंत्री, वी डी सिंह उपाध्यक्ष,वरिष्ठ सदस्यों में ए के सिंह , अजय, नवनीत वर्मा  उपस्थित रहे,

आलमबाग के गीता पल्ली वार्ड अंतर्गत अम्बेडकर पार्क रोड स्थित आज़ाद नगर, मधुबन नगर, गोपाल पुरी समेत अन्य इलाकों पेय जल की बनी हुई समस्या पर चर्चा की गई, इलाके के लोगों ने कहा कि सुबह और शाम की पानी की सप्लाई के समय में कमी होने से लोगो को पेयजल की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं,.

क्षेत्रवासियों ने कहा कि पानी की सप्लाई एक बार में मेहज 15 से 20 मिनट के करीब ही हो पा रही जिससे प्रचण्ड गर्मी के मौसम में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर समिति ने तय किया कि इस संबंध में स्थानीय कैंट क्षेत्र के विधायक मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी और लखनऊ की महापौर  सुषमा खर्कवाल  को और स्थानीय पार्षद  को पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र निवारण हेतु अनुरोध करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button