उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता की आर्थिक जांच हो तो तुरंत टीम अरविंद केजरीवाल उसे उस राज्य के आगामी चुनाव से जोड़ देती है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता की आर्थिक जांच हो या उन पर किसी पुलिस जांच ऐजेंसी का नोटिस जाये तो तुरंत टीम अरविंद केजरीवाल उसे उस राज्य के आगामी चुनाव से जोड़ देती है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि पंजाब की जनता विगत लगभग 4 साल से राज्य में चल रहे लूट एवं उगाही के केजरीवाल शासन से त्रस्त है और निस्संदेह 2027 के चुनाव में पंजाब की जनता करारा जवाब देगी पर वो जवाब भाजपा को नही अरविंद केजरीवाल को पंजाब की आर्थिक लूट के लिए देगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल खुद कभी आयकर विभाग में काम कर चुके हैं, वह खुद बतायें की क्या ई.डी. जैसे विभाग की रेड किसी पूर्व जांच के बिना हो सकती है ? केजरीवाल भलीभांति जानते हैं “आप” नेता बड़े व्यपारी हैं और ऐसे लोगों पर आर्थिक छापे सामान्य बात होती है पर टीम केजरीवाल जानबूझकर इसे राजनीतिक रंग दे रही है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि ई.डी. रेड पंजाब के धन कुबेर उधोगपति अशोक मित्तल के यहां हुआ है पर जिस तरह पंजाब के उधोगपति पर हुए रेड से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज एवं सुश्री आतिशी बौखला रहे हैं, उससे लगता है वहां से मिलने वाले हिसाब किताब का रिश्ता पूरी आम आदमी पार्टी से हो सकता है।

केवल पंजाब की नही, दिल्ली, गुजरात एवं गोवा जहां जहां “आप” का राजनीतिक प्रचार खेल चलता है वहां की जनता समझती है की प्रचार पैसा पंजाब से आता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button