उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई जयन्ती

लखनऊ : भारत के संविधान निर्माता एवं दलितों के मसीहा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्मदिवस के अवसर पर निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में पदाधिकारियों एवं‌ कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर कार्यालय लखनऊ पर संस्थान के महासचिव रमेश सिंह रवि ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष विषय पर विचार व्यक्ति किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष नंद‌ किशोर ने की एवं संचालन कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद पाल ने किया।
इस मौके बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सपा नेता एवं महासचिव रमेश सिंह रवि ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में देश के दबे- कुचले लोगों के हक व सम्मान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने केवल दलितों के लिए ही नहीं बल्कि पिछडे, गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं आदि सभी का सम्मान दिलाया। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मन मस्तिष्क और समूच जीवन दर्शन में भारतीय- भारतीयता व मानवता कूट-कूटकर भरी हुई दिखाई देती थी।बाबा साहेब द्वारा बनाये गये संविधान के कारण ही देश में किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछडों एवं महिलाओं को अपना अधिकार प्राप्त हुआ है। बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय है। उनके प्रयासों से संविधान में अमीर- गरीब को । यह संविधान एक पवित्र दस्तावेज है, जिसमें व्यक्ति के मूल अधिकार सम्मिलित हैं। और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव के सम्मान व राष्ट्रहित में किए गये योगदान को देशवासी सदैव याद रखेंगे जब तक देश में भुखमरी, बेरोजगारी, और गरीबों का जारी रहेगा तब तक बाबा साहब डॉक्टर सपना अधूरा रहेगा हम सभी को शपथ लेकर बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। तभी बाबा साहब का सपना पूरा होगा। इसके उपरांत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय अखिलेश यादव जी द्वारा हजरतगंज चौराहे पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर डॉ डी0पी0 सिंह, अंकित कश्यप, सुलेखा, ललित सिंह, सोनू कुमार गौतम, रामकुमार रावत ,उमेश रावत, अशोक गौतम, कविता भारती, काजल चौहान, धी राजकुमार सोनकर, सपना चौधरी, सुमन रावत, राजेश गौतम, संजय वाल्मीकि, सुभाष गौतम, माता प्रसाद लोधी, रामबरन गौतम आदि ने चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button