उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गुलाब सिंह ग्रामीण (इलाहाबाद) लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

लखनऊ : लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता  गुलाब सिंह ग्रामीण (इलाहाबाद) को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
गुलाब सिंह ग्रामीण लंबे समय से पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, जनसमस्याओं पर उनकी पकड़ एवं किसानों, युवाओं और आम जनता के बीच उनकी मजबूत पहचान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गुलाब सिंह ग्रामीण अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री गुलाब सिंह ग्रामीण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button