पुतुल दिवस पर पुस्तक मेले में कठपुतली प्रदर्शन

लखनऊ । रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेला का कल नवां दिन था। ईद के अवकाश की बदौलत पुस्तक प्रेमियों का सिलसिला रात तक चलता रहा। साहित्यिक मंच पर भी साहित्य विमर्श और अन्य कार्यक्रम बराबर चले। यह मेला कल विदा ले लेगा।
मेले में अतरराष्ट्रीय पुतुल दिवस पर काफिला नाट्य संस्थान के कलाकारों ने मेराज आलम के निर्देशन में कठपुतली के खेल दिखाये। कठपुतली के परम्परागत कलाकार नौशाद ने भी मेले में उपस्थिति दर्ज करायी। इससे पहले कलम से कम्प्यूटर परिचर्चा में डा.सुधाकर अदीब ने विचार रखे। रमाकांत श्रीवास्तव स्मृति संस्थान की ओर से नमन के भाव सुमन और रससिद्ध कवि क्रांतिकारी हितैषी का विमोचन मिथिलेश दीक्षित की किताब मेरा साक्षात्कार का विमोचन हुआ। इस अवसर पर डा.अमिता दुबे, अलका प्रमोद, करुणा पाण्डे, सुशील अवस्थी और विनय श्रीवास्तव की मंच पर उपस्थित रही।
प्रो.नरेशचन्द्र त्रिपाठी की पुस्तक एक राम अनेक आयाम के विमोचन में डा.विद्या विंदु सिंह, दयानंद पांडेय, डा.विशम्भर शुक्ल, प्रो.उमाशंकर शुक्ल शितिकण्ठ, प्रद्युम्न तिवारी, विनय दास आदि ने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में आलोक दुबे के कथा संग्रह का विमोचन हुआ।
कार्यक्रम 22 मार्च
पूर्वाह्न 11:00 बजे पुस्तक विमोचन – डा.रुचि श्रीवास्तव
अपराह्न 12:30 बजे
काव्योत्सव – लक्ष्य संस्थान
अपराह्न 2:00 बजे
पुस्तक परिचर्चा – प्रशांत आनन्द
अपराह्न 3:00 बजे जल दिवस कार्यक्रम – मीनू खरे
शाम 4:00 बजे
कविता किस्से कहानियां
शाम 5: 30 बजे समापन समारोह
शाम 7:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम



