उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में सम्मानित किए गए रेलवे कर्मचारी

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से जुड़े परिचालन विभाग के 02 कर्मचारियों एवं इंजीनियरिंग विभाग के 06 रेलवे ट्रैकमैन को फरवरी 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय  गौरव गुप्ता एवं वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा. जे.एन.गुप्ता उपस्थित थे।

परिचालन विभाग के सम्मानित कर्मचारियों में  पारस कुमार, स्टेशन मास्टर (बिन्दौरा),  विनय कुमार पटेल, वरिष्ठ गाड़ी प्रबन्धक माल (गोण्डा) तथा रेलवे ट्रैकमैन कर्मचारियों में श्री उदय प्रकाश गौड़ (बिसवां),  बिरजु यादव (बस्ती), श्री प्रभात कुमार (बादशाहनगर),  अनिल पाल (गोण्डा),  रामप्रताप (मनकापुर),  अजय कुमार चौरसिया (बस्ती) शामिल थे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने संरक्षा पुरस्कार प्राप्त चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button