संत नगर ईस्ट आफ कैलाश के रसिकों श्याम प्रेमियों ने श्रद्धेय पूनम दीदी के संकीर्तन के साथ उठाया “रंग भरी एकादशी” का आनंद

नई दिल्ली : श्री सनातन धर्म सभा, संत नगर ईस्ट आफ कैलाश द्वारा आज फाल्गुन एकादशी पर बृज रसिका श्रद्धेय पूनम दीदी के संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया।
दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के परिवार द्वारा संयोजित “रंग भरी एकादशी पूनम दीदी के संग” संकीर्तन में खचाखच भरे मंदिर में पूनम दीदी के भजनों पर रसिक एवं श्याम भक्त बैठे बैठे खूब थिरके एवं झूमे। मंदिर के नीचे भव्य स्क्रीन लगा कर भी सैकड़ों भक्तों ने संकीर्तन का आनंद लिया। दीदी के लट्ठमार होली से लेकर श्याम बरसाना होली तक की भजन रस यात्रा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्थानीय संत नगर के भक्तों के साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी एवं योगेन्द्र चांदोलिया, विधायक नीरज बसोया एवं शिखा रॉय और निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता, शरद कपूर एवं अंजुम मंडल ने भी संकीर्तन का आनंद लिया।
सनातन धर्म सभा संत नगर के अध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा एवं पं. अर्जुन शास्त्री और महिला मंडल की ओर से उर्मिल गिरधर, श्रीमती विजय लक्ष्मी कपूर एवं जनक ने पूनम दीदी का स्वागत अभिनंदन किया।



