भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु नितिन नबीन का दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री के साथ दिल्ली भाजपा के अखिल भारतीय डेलिगेटस ने नामांकन जमा कराया
नितिन नबीन के साथ पार्टी चुनाव जीत के एवं जन सेवा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के साथ आज दिल्ली भाजपा के डेलिगेटस ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में जा कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु नितिन नबीन के नाम की प्रस्तावना का नामांकन पत्र जमा कराया।
नामांकन भरने के बाद वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के साथ हम सबने बिहार से आने वाले पार्टी के ओजस्वी युवा नेता नितिन नबीन जो वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष है उनका नामांकन अध्यक्ष पद हेतू भरा है। उन्होने कहा की श्री नितिन नबीन के साथ पार्टी चुनाव जीत के एवं जन सेवा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।
वीरेन्द्र सचदेवा एवं रेखा गुप्ता के साथ नामांकन जमा करने पहुँचे डेलिगेटस में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत एवं बाँसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, पूर्व अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन, विजय गोयल, सतीश उपाध्याय एवं आदेश गुप्ता, दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह एवं उपमहापौर जयभगवान यादव शामिल थे। दिल्ली की कॉर्डिनेटर सुनीता कांगड़ा भी उपस्थित थीं।



