साहित्य साधक साहित्यिक संस्थान द्वारा साहित्यकार गौरव शुक्ला सम्मानित

लखीमपुर (खीरी) : साहित्य साधक सामाजिक ,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की जनवरी माह की मासिक काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन जिलाअध्यक्षा डा. स्वाति पाण्डेय प्रीत के निवास 72, काशी नगर लखीमपुर खीरी में सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उ प्र पेन्शर्नस कल्याण संस्थान के महा मंत्री नरेश चंद्र वर्मा ‘ ने की ।
संस्था द्वारा दिया जाने वाला मासिक साहित्य साधक अर्श सारस्वत सम्मान मन्योरा से पधारे अवधि सम्राट पं बंशीधर शुक्ल के पौत्र वरिष्ठ गीतकार गौरव शुक्ला को प्रदान किया गया । समारोह का कुशल संचालन अनुज विजय शुक्ल “बादल ” ने किया। सभी मंचस्थ मनीषियों सहित डाॅ० स्वाति पाण्डेय, “”प्रीत” , संजीव मिश्र व्योम व गौरव शुक्ला जी ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन किया। गौरव जी ने द्वारा वाणी वंदना के सुमधुर वाचन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में कवि मनीषियों ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया। गोष्ठी में सम्मानित गीतकार गौरव शुक्ला ने ‘ कीट मर्कट सा बंधा हूँ मोह से, चाहता हूं शांति मिल जाये मुझे “पढा । संजीव मिश्र व्योम ने हिन्दुस्थान बना नौंटकी,कलाकार है पक्ष विपक्ष ‘ रचना सुना कर समां बांध दिया । महेश जायसवाल जी ने गैरो की बात कैसे करे ,अब तो बेटा ही बाप के लिए शैतान हो गया ” पढा। अजय कुमार शर्मा ने “जीवन जितना भारी है उतनी ही दुश्वारी है” गज़ल पढी़ । डॉ स्वाति पांडेय “प्रीत” ने — ‘ तेरी आश्नाई में दिन गुजरे, रातें कटी तन्हाई में ” मुक्तक पढा व सीता वनवास पर छन्द ” पितृ आज्ञा का मान रखाने ,राघव चले वचन निभाने ” छन्द पढ़ कर तालियां बटोरी । “बस एक चिराग मोहब्बत का जलाये रखिये , ये नफरतो की तीरगी के लिये काफी है ” पढ़ कर विजय बादल ने खूब वाह वाही लूटी । बेचैन जी ने” देखते देखते मेहरबां एक दिन , छोड़ जाएंगे अपने निशां एक दिन” पढ़ा। प्रिया मेहरोत्रा ने ‘ कैलाशपति के विरह के दर्द लिए जो बहता है , गंगा का यह घाट सदा एक प्रेम कहानी कहता है ‘ पढा़ । पवन तारा ने ‘किसी भी दर पे झुक जाये ये सर नहीं है ‘ पढ़ा ।
मुख्या अतिथि नरेश वर्मा जी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अध्यक्ष स्वाति जी को बधाई दी व सभी काव्य प्रस्तुतियों की सराहना की | इसके अतिरिक्त गोष्ठी मे आए अनंय कवियों ने गीत गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में वेद प्रकाश वर्मा , अक्षरा पांडेय , अमित पाण्डेय , मधु गुप्ता ,कुशाग्र गुप्ता ,आयुष पाण्डेय , दिव्या गुप्ता आदि उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि जी ने काव्य गोष्ठी की समीक्षा की । संस्था की ओर से डॉ रघुनन्दन झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया व सभी की भूरि भूरि प्रशंसा की ।



