पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के बंदरियाबाग लखनऊ स्थित ‘संस्कृति‘ अधिकारी क्लब में दो दिवसीय योग सत्र का आयोजन

लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल अपने रेल कर्मियों तथा उनके परिवारीजनों के लिए स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस, मनोरंजन और आर्थिक सहायता आदि पर केंद्रित व्यापक कल्याणकारी योजनाओं को निरन्तर संचालित करता रहता है।
इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के बंदरियाबाग लखनऊ स्थित ‘संस्कृति‘ अधिकारी क्लब में ’ईशा फाउंडेशन’ द्वारा दो दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। इस योग सत्र में मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल तथा पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता की उपस्थिति में बड़ी संख्या में रेल कर्मियो एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने योग सत्र की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन रेलकर्मियों के स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा कार्य-जीवन संतुलन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
’ईशा फाउंडेशन’ द्वारा संचालित यह योग सत्र ईशा फाउण्डेशन द्वारा डिज़ाइन किए गए ’इनर इंजीनियरिंग’ प्रोग्राम पर आधारित था। जो योग के प्राचीन विज्ञान से प्रेरित सरल अभ्यासों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार लाता है। इस प्रकार के कार्यक्रम व्यक्तिगत और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए आंतरिक परिवर्तन का अवसर प्रदान करता है, जो आधुनिक जीवन की व्यस्तता में संतुलन बनाने में संतुष्टि प्रदान करता है।



