उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सृजन माँ विशेषांक का प्रकाशन होगा

लखनऊ :  यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा 164वाँ सृजन समारोह माँ विषय पर केंद्रित रहा। सभी कवियों ने अपनी माँ विषयक कविताओं का पाठ किया। मधु पाठक माँझी के संयोजन,योगी योगेश शुक्ल के संचालन व सच्चिदानंद शलभ की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश प्रकाश ‘उमेश’, राजीव मिश्र,गिरधर खरे उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि उ प्र पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी थे। सृजन के संस्थापक सर्वेश अस्थाना ने घोषणा की अब विशेष विषय पर आधारित सृजन का प्रत्येक संकलन छपवाया जायेगा।
प्रतिभा गुप्ता की वाणी वंदना से प्रारंभ कविसम्मेलन में रश्मि श्रीवास्तव, निशा सिंह नवल, निर्भय नारायण गुप्त, पंकज प्रसून,राजीव वर्मा ‘वत्सल’ , पी.एन. श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र रसिया , मनमोहन बारकोटी, सुनील मेहरोत्रा, कुमार आनंद, रजनी राय , आशुतोष आशू, खालिद लखनवी, पंकज सिंह ‘दिनकर’, अमित श्रीवास्तव , सुनीता ममगाई , अजिता गुप्ता , विमला त्रिवेदी, मंजूषा श्रीवास्तव आदि सहित लगभग 45 लोगो ने काव्यपाठ किया।
आगामी सृजन का विषय पिता रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button