उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु 13 रेलकर्मी सम्मानित

लखनऊ :  23 दिसम्बर 2025 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ  सुनील कुमार वर्मा ने ‘सेफ्टी अवार्ड’ प्रदान किए गए। सम्मानित किए गए रेलकर्मी मे  विवेकानंद सिंह , पॉइंट्समैन/ सरायकंसराय,  बबलू यादव , पॉइंट्समैन/ सफेदाबाद,  रामजी , पॉइंट्समैन/ कूड़ेभार,  अर्पित शर्मा ,स्टेशन मा.स्टर/ अयोध्या कैन्ट,  मणि जी , स्टेशन अधीक्षक / शिवपुर, दीपक रावत , पॉइंट्समैन/ सफेदाबाद,  रिंकू कुमार , पॉइंट्समैन/ बाबतपुर,  चंदेश्वर कुमार सिंह , स्टेशन मास्टर/ बाबतपुर,  संदीप कुमार यादव , पॉइंट्समैन/ भदैयाँ,  पवन कुमार गुप्ता , लोको पायलट /लखनऊ ,  पंकज कुमार सिंह , लोको पायलट /लखनऊ,  कुलदीप कुमार यादव , लोको पायलट /लखनऊ,  विकास कुमार गुप्ता , लोको पायलट /लखनऊ शामिल हैं|

इन कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं साहस का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। संचालन के दौरान ट्रैक पर अवरोध, स्लीपर अथवा रेल फ्रैक्चर जैसी गंभीर स्थितियों को देखकर तत्परता से इमरजेंसी ब्रेक लगाना, संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देना तथा तकनीकी कर्मचारियों द्वारा दोष निवारण के पश्चात गाड़ियों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना इनकी सराहनीय उपलब्धियाँ रहीं। इस प्रकार के पुरस्कार कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति और अधिक सजग, उत्तरदायी एवं प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होंगे तथा रेल संचालन को सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button